21 साल बाद अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया आधिकारिक तौर पर अलग हो गए हैं। बांद्रा के एक फैमिली कोर्ट ने आपसी सहमति से दोनों के तलाक को मंजूरी दे दी। तलाक के बाद अर्जुन की दोनों बेटियां मेहर के पास ही रहेंगी। हालांकि अर्जुन और मेहर तलाक की अर्जी देने के बाद से अलग रह रहे थे।
अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया के अलग होने की खबरें सबसे पहले 2011 में सामने आई थीं लेकिन इस बात को दोनों ने 28 मई 2018 को ऑफिशली अनाउंस किया। अर्जुन और मेहर ने अलगाव की घोषणा के वक्त एक संयुक्त स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा था, 20 साल की खूबसूरत जर्नी और अच्छी यादों के बाद अब हमने अलग-अलग रास्ते तय करने का निर्णय लिया है। दोनों ने 30 अप्रैल 2019 को कोर्ट में तलाक की अर्जी दी थी जिसे जज शैलजा सावंत ने करीब 6 महीने के बाद स्पेशल मैरेज ऐक्ट के तहत मंजूरी दे दी।
अर्जुन वर्तमान में एक दक्षिण अफ्रीकी मॉडल गैब्रिएला डेमेट्रियड्स को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई बार एक साथ देखा जा चुका है। अर्जुन भी गैब्रिएला डेमेट्रियड्स को लेकर सीरियस लगते हैं। अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रएला ने बेटे अरिक को जन्म दिया है। अर्जुन और गैब्रएला की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों की मुलाकात 2009 में आईपीएल पार्टी में हुई थी।
ताज़ा खबरें जानने के लिए जुड़े रहे हमारी न्यूज वेबसाइट indiashor.com से और पाए हिन्दी समाचार अपने मोबाइल पर। आप हमें फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी लाइक और फॉलो कर सकते हैं।