पायलट की समझदारी से टला बड़ा हादसा
अमेरिका में एक प्लेन गंभीर दुर्घटना का शिकार हो गया। हालत ऐसी हुई कि उड़ते हुए इस प्लेन का मलबा नीचे गिरने लगा। दरअसल बोइंग 777 विमान जब उड़ा तो कुछ देर में उसका इंजन फेल हो दया और उसमें आग लग गई।
बता दें कि आग का शिकार हुए इस विमान में कुल 231 यात्री और 10 क्रू मेंबर सवार थे। घटना डेनवर के पास हुई लेकिन आग के बावजूद विमान ठीक-ठाक डेनवर हवाई अड्डे पर लौटकर उतरने में कामयाब हुआ। ये विमान डेनवर से होनोलुलु के लिए रवाना हुआ था। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। जिस समय यह हादसा हुआ उस वक्त विमान 15 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। लेकिन, पायलट की समझदारी से बड़ा हादसा टल गया। उसने वक्त रहते ही कंट्रोल स्टेशन को मैसेज किया और डेनवर एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग करा ली।
देखे घटना का वीडीयो:
घटना की जांच के लिए नेशनल ट्रांसपोर्ट सिक्योरिटी बोर्ड (NTSB) ने टीम गठित की है। विमान का मलबा काफी बड़े इलाके में फैल गया है। मफील्ड पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे मलबे को न छुएं और न ही उसके पास जाएं। जैसे ही प्लेन के इंजन में आग लगी यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई थी। पायलट ने यात्रियों की हिम्मत बांधी और उन्हें आश्वासन दिया कि हम सुरक्षित लैंडिंग की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान एक पैसेंजर ने जलते हुए इंजन का वीडियो बना लिया था। इसके बाद उसने विडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया, शेयर करते ही विडियो वायरल हो गया। धमाके के बाद विमान लगातार नीचे आ रहा था।
यह खबर भी पढ़े…डॉक्टरों ने हार्ट ट्रांसप्लांट की तकनीक में बढाया एक और कदम, मृतकों के दिल को मशीन से जिंदा कर 6 बच्चों में ट्रांसप्लांट किया
विमान करीब 26 साल पुराना था। प्लेन में दो प्रैट एंड व्हिटनी PW4000 इंजन लगे हुए थे। फरवरी 2018 में भी एक बोइंग 777 विमान का इंजन फेल हो गया था। उस समय भी सुरक्षित लैंडिंग की गई थी। एक यात्री ने बताया है कि उड़ान के कुछ ही मिनटों बाद एक भयानक धमाका भी सुनाई दिया था। जब यात्रियों ने खिड़की से बाहर देखा तो इंजन ही गायब था। उस वक्त प्लेन 1000 फीट की ऊंचाई पर था। बता दें कि सुरक्षित लैंडिंग के बाद सबको नई फ्लाइट से भेजने का इंतजाम किया गया। यूनाइटेड एयरलाइंस ने भी बताया है कि FAA, NTSB और स्थानीय प्रशासन से संपर्क किया जा रहा है ताकि किसी तरह के नुकसान का पता लगाया जा सके।