अजय देवगन, काजोल और सैफ अली खान की फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है। ओम राउत के निर्देशन में बनी तानाजी: द अनसंग वॉरियर ने पहले दिन लगभग 15.10 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।
बोक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही अजय देवगन और काजोल सैफ अली खान की फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर ने धमाल मचा दिया है। फिल्म ने पहले दिन 15.10 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। अजय देवगन की लिए उनकी फिल्म तानाजी द अनसंग वॉरियर कई मायनों में काफी खास है। अजय देवगन की ये 100वीं फिल्म है। वहीं इस पीरियड फिल्म के लिए अजय देवगन ने काफी मेहनत की है। फिल्म में अजय देवगन के साथ ही सैफ अली खान और काजोल भी मुख्य किरदार में हैं। इस फिल्म का सिनेमाघरों में सीधा मुकाबला दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक से हो रहा है।
फिल्म में मराठा और मुगलों के बीच युद्धा दिखाया गया है। कैसे तानाजी अपने साम्राज्य को मुगलों से बचाकर भगवा रंग लहराते नजर आए हैं। फिल्म में अजय देवगन शिवाजी की सेना के सुबेदार तानाजी मालसुरे का किरदार निभाते नजर आए हैं। वहीं काजोल तानाजी की पत्नी सावित्री बाई के किरदार में नजर आई हैं। फिल्म में सैफ अली खान विलेन के किरदार में बेहद जचे हैं। फिल्म को ओम राउत ने डायरेक्ट किया है।
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर तानाजी के बोक्स ऑफिस कलेक्शन की जानकारी दी है। उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म पहले दिन 10 करोड़ कमा लेगी। अब जारी किए गए आंकड़े देखकर इस बात में कोई आश्चर्य नहीं कि फिल्म ने 15 करोड़ का बिजनेस किया है।
#Tanhaji exceeds expectations and posts healthy total on Day 1… Biz grew rapidly from post-noon onwards… Excellent in #Maharashtra [#Mumbai, parts of #CP and #Nizam circuits]… Glowing word of mouth should ensure solid growth on Day 2 and 3… Fri ₹ 15.10 cr. #India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) January 11, 2020
‘तानाजी’ भारत में 3880 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। वहीं पूरे वर्ल्डवाइड फिल्म 4540 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। बता दें कि ओम राउत द्वारा निर्देशित इस फिल्म को अजय देवगन ने प्रोड्यूस भी किया है।