न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम में चोट के कारण बाहर हुए रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को शामिल किया गया है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। भारतीय क्रिकेट टीम ओपनर रोहित शर्मा चोटिल होने की वजह से वनडे और टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए है। उनकी जगह टेस्ट टीम में शुभमन गिल को शामिल किया गया है। वहीं, वनडे में उनकी जगह मयंक अग्रवाल को मौका मिला है। रोहित को न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 फरवरी को खेले गए आखिरी टी-20 में काफ इंजुरी (मांसपेशियों में खिंचाव) हुई थी।
पृथ्वी शॉ ने नवंबर 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू टेस्ट में शतक लगाया था। इसके बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया था। वे अभ्यास मैच में चोटिल हो गए थे। उनके पैर में चोट लगी थी। उन्हें स्वदेश लौटना पड़ा था। इसके बाद उन पर प्रतिबंधित दवाओं के सेवन के कारण 8 महीने का प्रतिबंध भी लगा। पृथ्वी ने नवंबर 2019 से घरेलू क्रिकेट में वापसी की। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में दोहरा शतक भी लगाया था। पृथ्वी ने पिछला टेस्ट अक्टूबर 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था।
हाल ही में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को उसी के घर में 5 टी-20 की सीरीज में क्लीन स्वीप किया। इसी के साथ भारत 5 या उससे ज्यादा टी-20 की सीरीज में क्लीन स्वीप करने वाला पहला देश बना। अब दोनों देशों के बीच 3 वनडे और 2 टेस्ट खेले जाएंगे। पहला वनडे 5 फरवरी को हैमिल्टन में खेला जाएगा, जबकि पहला टेस्ट 21 फरवरी से वेलिंगटन में होगा।
टेस्ट टीम:
विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, शुभमन गिल, चेतश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋद्धिमान साहा, ऋषभ पंत, आर. अश्विन, आर. जडेजा, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, मो. शमी, नवदीप सैनी, ईशांत शर्मा।