लोकसभा चुनाव 2019 के पहले कांग्रेस की सदस्यता लेने वाली पूर्व भाजपा सांसद सावित्रीबाई फुले ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुईं पूर्व सांसद सावित्रीबाई फुले ने अब कांग्रेस पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी में उनकी आवाज नहीं सुनी जा रही है। फुले ने दावा किया कि वह अब खुद की नई पार्टी बनाएंगी। बता दें कि फुले 2014 के लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर बहराइच से जीतकर संसद पहुंची थी।
बता दें कि बहराइच से बीजेपी की पूर्व सांसद सावित्रीबाई फुले ने पिछले साल दिसंबर में ही भाजपा से इस्तीफा दिया था। सावित्रीबाई फुले उस दौरान कई मुद्दों को लेकर बीजेपी से नाराज चल रहीं थीं। फुले ने इस्तीफा देने के साथ ही बीजेपी पर हमला बोला था। उन्होंने आरोप लगाया था कि बीजेपी समाज में बंटवारे की साजिश कर रही है। चौकीदार की नाक के नीचे गरीबों का पैसा लूटा जा रहा है।
Former BJP MP Savitri Bai Phule who joined Congress earlier this year, has resigned from the party, says ‘my voice is not being heard in Congress,hence I am resigning. I will form my own party’ pic.twitter.com/hJYiefyt1H
— ANI (@ANI) December 26, 2019