निया शर्मा ने रवि दुबे को बताया ‘बेस्ट किसर मैन’
टीवी सीरियल ‘जमाई राजा’ फेम एक्ट्रेस निया शर्मा इंडस्ट्री की बोल्ड एक्ट्रसेस बन गई हैं। उनके लुक्स और रोल्स के साथ-साथ उनकी बातों के चर्चे भी खूब होते रहते हैं। ऐसे में अब उन्होंने अपने को-स्टार और दोस्त रवि दुबे को ऐसा कॉम्पलिमेंट दे दिया है, जिससे एक्टर की पत्नी को झटका लग गया है। असल में हाल ही में हुए दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल अवॉर्ड्स में निया शर्मा ने शिरकत की थी और इसी सेरेमनी में उन्होंने रवि दुबे को बेस्ट किसर बता दिया।
रवि दुबे और निया शर्मा ने साथ में वेब शो जमाई राजा 2.0 में काम किया है। इस शो के लिए दोनों ने अंडरवॉटर किसिंग सीन को शूट किया था। निया ने उस सीन को ध्यान में रखते हुए रवि को बेस्ट किसर बताया। अब एक इंटरव्यू में रवि दुबे ने बताया है कि उनका और उनकी पत्नी सरगुन मेहता का निया की इस बात पर क्या रिएक्शन था।
रवि ने एक इंटरव्यू में कहा था कि ‘उनके होश उड़ गए थे। वो और सरगुन दोनों निया को बहुत पसंद करते हैं। जब उन्होंने उसका वीडियो देखा था तो वो और सरगुन हंसने लगे थे क्योंकि वो निया को अच्छे तरीके जानते हैं।’ रवि ने कहा था कि ‘वो और क्या कहें, उसने जो कहा और वो हमेशा जो कहती है सर आंखों पर है। वो इसे कॉम्पलिमेंट की तरह लेंगे, निया बस निया है, जो भी वो कहती है वो अच्छे से ही लेते हैं, उनके बीच कोई अनबन या नकारात्मकता नहीं है।’