अनुराग बसु के निर्देशन में बन रही फिल्म का ‘लूडो’ से राजकुमार राव का फर्स्ट लुक सामने आ चूका है। इस लुक में राजकुमार राव को आप पहचान नहीं पाएंगे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर 2 तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में वह एक महिला के लुक में दिख रहे हैं जबकि दूसरी तस्वीर में वह एक बाइक पर बैठे दिखाई दे रहे हैं।
राजकुमार राव ने अपकमिंग फिल्म लूडो से अपने दो लुक शेयर किए हैं। पहली तस्वीर में वह एक महिला के लुक में दिख रहे हैं जबकि दूसरी तस्वीर में वह एक बाइक पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। राजकुमार ने जब ये तस्वीरें शेयर कीं तो फैन्स इनकी तारीफ में कमेंट करने लगे। कुछ लोगों ने कहा कि पहली तस्वीर में राजकुमार राव का लुक आलिया भट्ट या कृति सैनन की तरह लग रहा है। शेयर की गई पहली तस्वीर में राजकुमार को पहचान पाना काफी मुश्किल है।
पहली तस्वीर में राजकुमार राव ने हरे रंग का लहंगा पहना हुआ है, साथ ही खुले लंबे बालों का विग और ड्रामेटिक मेकअप के साथ राजकुमार एक सुंदर महिला की तरह लग रहे हैं। तस्वीर देखकर अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि राजकुमार ने इस गेटअप को किसी नाटक मंडली के लिए किया है। जबकि दूसरे में वह रेट्रो लुक में नजर आ रहे हैं। दूसरे अवतार में राजकुमार राव, मिथुन चक्रवर्ती के फैन लग रहे हैं। उनकी बाइक के आगे मिथुन का डायलॉग कोई शक भी लिखा हुआ है।
अनुराग बासु की फिल्म ‘लूडो’ में राजकुमार राव के अलावा, अभिषेक बच्चन, सान्या मल्होत्रा, आदित्य रॉय कपूर, पंकज त्रिपाठी, रोहित सराफ और दंगल एक्ट्रेस फातिमा सना शेख भी नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में चार अलग-अलग स्टोरीज दिखाई जाएंगी। ये फिल्म 24 अप्रैल 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है।