प्रधानमंत्री नेरेंद्र मोदी आज बेंगलुरू पहुंचे। यहां उन्होंने कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय (यूएएस) में भारतीय विज्ञान कांग्रेस के 107वें सत्र का उद्घाटन किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 107वीं ‘भारतीय विज्ञान कांग्रेस’ का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए दुनिया के वैज्ञानिकों को प्रयोगशालाओं में प्लास्टिक का विकल्प खोजना होगा। खेती के विकास के साथ-साथ पर्यावरण के अनुकूल ऊर्जा के उत्पादन पर बल देने की जरूरत है। इस 5 दिवसीय आयोजन में 2 नोबेल पुरस्कार विजेताओं के अलावा दुनियाभर के 15 हजार विशेषज्ञ शामिल होंगे। साइंस कांग्रेस में हर साल किसी समस्या पर विमर्श और समाधान खोजने की कोशिश की जाती है। इस बार की थीम कृषि विकास रखी गई है।
मोदी ने कहा- बीते पांच सालों में ग्रामीण विकास को लोगों ने महसूस किया है। स्वच्छ भारत से आयुष्मान तक भारत की सबसे बड़ी योजनाओं को दुनिया में सराहा जा रहा है। इसका कारण साइंस एंड टेक्नोलॉजी है। देश के 6 करोड़ किसानों को पीएम किसान योजना की राशि ट्रांसफर कर एक नया रिकार्ड बनाया है। गांवों तक बिजली और अन्य विकास कार्य पहुंचे हैं। यह सब टेक्नोलॉजी से ही संभव हुआ है। आज गांव में सड़कें समय पर पूरी हो रही हैं। जियो टेकिंग के कारण प्रोसेस गति तेज हुई है। समय पर काम पूरा होने से सभी शिकायतें खत्म हो रही हैं।
PM Modi at Indian Science Congress: I am very happy that one of my first programmes at the start of the new year and new decade is linked to science, technology and innovation.This programme is happening in Bengaluru, a city linked with science and innovation pic.twitter.com/F9z6EXeDtB
— ANI (@ANI) January 3, 2020