आंध्र प्रदेश से बड़ी राजनीतिक खबर है। यहां भारतीय जनता पार्टी और जनसेना ने गठबंधन का ऐलान कर दिया है।
आंध्र प्रदेश की राजनीति में आज एक नया राजनीतिक घटनाक्रम हुआ। यहां भारतीय जनता पार्टी और पवन कल्याण की पार्टी जनसेना ने गठबंधन का फैसला कर लिया। दोनों पार्टी में गुरुवार को विजयवाड़ा में एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद गठबंधन की घोषणा की। मीडिया से बात करते हुए, पवन कल्याण ने कहा, भाजपा और जेएसपी आंध्र प्रदेश में 2024 में सत्ता में आने के लिए मिलकर काम करेंगे। हम राज्य के लोगों के लिए मिलकर काम करेंगे।
इससे पहले 13 जनवरी पवन कल्याण ने भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा से नई दिल्ली में मुलाकात की थी। राज्य की राजधानी को अमरावती से बाहर करने के वाईएसआर कांग्रेस (वाईएसआरसीपी) सरकार के प्रस्ताव से उत्पन्न स्थिति को देखते हुए दोनों पक्ष आंध्र प्रदेश में एक साथ काम करने के लिए सहमत हुए।
#JustIn — After a ‘crucial’ meeting, actor-turned-politician Pawan Kalyan’s party JanaSena enters into an alliance with BJP in Andhra Pradesh. The parties say that they will work together for the upcoming elections in AP and hope to come to power (together) in 2024. pic.twitter.com/TyHmBujtzn
— News18 (@CNNnews18) January 16, 2020