उद्धव के अयोध्या दौरे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने पूछा- क्या सीएम अपने साथ राहुल गांधी को भी अयोध्या लेकर जाएंगे?
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे राज्य में सरकार के 100 दिन पूरे होने पर 7 मार्च को अयोध्या जाएंगे। इस दौरान पार्टी के बड़े नेता, उनके परिवार के सदस्य और शिवसेना कार्यकर्ता भी उनके साथ होंगे। राज्यसभा सांसद और शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने शनिवार को यह जानकारी दी।
उद्धव ठाकरे के अयोध्या दौरे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने पूछा था कि क्या सीएम ठाकरे अपने साथ राहुल गांधी को भी अयोध्या लेकर जाएंगे? इस पर संजय राउत ने जवाब देते हुए कहा, ‘क्या भाजपा के नेता जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती को अपने साथ अयोध्या ले जाएंगे?
संजय राउत ने बताया कि 7 मार्च को अयोध्या दौरे के दौरान उद्धव रामलला के दर्शन भी करेंगे। इससे पहले राउत ने 22 जनवरी को बताया था कि सरकार के 100 दिन पूरे होने पर उद्धव ठाकरे अयोध्या जाएंगे। इससे पहले उद्धव 24 नंवबर को अयोध्या जाने वाले थे, लेकिन उस वक्त राज्य में राजनीतिक उठापठक के चलते उन्हें अपना दौरा रद्द करना पड़ा था।
इससे पहले 2018 में लोकसभा चुनाव के बाद जून में उद्धव ठाकरे पार्टी के सांसदों के साथ अयोध्या गए थे। उस दौरान वे महाराष्ट्र के शिवनेरी किले की मिट्टी भी अपने साथ ले गए थे। अयोध्या में मंदिर-मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद उद्धव ने एक प्रेस कॉफ्रेंस भी की थी।
#Maharashtra Chief Minister Uddhav Thackeray to visit #Ayodhya on March 7@OfficeofUT https://t.co/2K6bcHVlLW
— News Nation (@NewsNationTV) January 25, 2020