NZ vs IND 4th T20I: भारत ने सुपर ओवर में फिर जीता मुकाबला, सीरीज में 4-0 से आगे।
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी-20 की सीरीज का चौथा मैच सुपर ओवर में जीता। टीम इंडिया लगातार दूसरा मैच सुपर ओवर में जीती। इससे पहले पिछले मैच को भी उसने इसी तरह अपने नाम किया था। भारत ने मैच में पहले 165 रन बनाए। न्यूजीलैंड की टीम भी 20 ओवर में 165 रन बना सकी। उसे आखिरी ओवर में जीत के लिए 7 रन बनाने थे, लेकिन शार्दुल ठाकुर ने सिर्फ 6 रन दिए।
सुपर ओवर में भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजी की। उन्होंने कॉलिन मुनरो और टिम शिफर्ट को सिर्फ 13 रन ही बनाने दिया। भारत के लिए कप्तान विराट कोहली और लोकेश राहुल बल्लेबाजी के लिए उतरे। राहुल एक छक्का और एक चौका लगाने के बाद आउट हो गए। इसके बाद कोहली ने सैमसन के साथ मिलकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
इससे पहले न्यूजीलैंड के कॉलिन मुनरो 64 रन बनाकर आउट हुए। कोहली ने उन्हें रनआउट किया। मुनरो ने करियर का चौथा अर्धशतक लगाया। मार्टिन गुप्टिल 4 रन बनाकर आउट हो गए। बुमराह की गेंद पर राहुल ने उनका कैच लिया। टॉम ब्रूस (0) को चहल ने बोल्ड किया। भारत के लिए मनीष पांडेय ने नाबाद 50 रन बनाए। उन्होंने 2 साल बाद टी-20 में अर्धशतक लगाया। यह उनके करियर का तीसरा अर्धशतक है। लोकेश राहुल ने 39 और शार्दुल ठाकुर ने 20 रनों का योगदान दिया।
विराट कोहली 11 रन बनाकर आउट हुए। बेनेट की गेंद पर सेंटनर ने उनका कैच लिया। श्रेयस अय्यर एक रन बनाकर ईश सोढ़ी की गेंद पर आउट हुए। न्यूजीलैंड के लिए ईश सोढ़ी ने 3 और हामिश बेनेट ने 2 विकेट अपने नाम किए।
सीरीज का पहला मैच ऑकलैंड में हुआ, जहां भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया था। दूसरा मुकाबला भी इसी मैदान पर हुआ, जिसमें भारत ने 15 गेंद शेष रहते 7 विकेट से जीत हासिल की थी, जबकि हैमिल्टन में खेले गए तीसरे मैच में भारत ने पहले 179 रन बनाए और मेजबान भी इतने ही रन बना सकी। मैच टाई होने के बाद सुपर ओवर में रोहित शर्मा ने लगातार दो छक्के लगाकर टीम को न्यूजीलैंड में पहली बार सीरीज जिताई।
India win!
KL Rahul and Virat Kohli ensure yet more heartbreak for New Zealand.#NZvIND pic.twitter.com/Tedlk5Niak
— ICC (@ICC) January 31, 2020