कन्नड़ फिल्म के एक्टर यशआज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। केजीएफ फिल्म से सुर्खियां बटोरने वाले यश अब जल्द ही केजीएफ 2 में नजर आने वाले है। यश के जन्मदिन पर केजीएफ 2 के मेकर्स ने फिल्म से उनका दमदार लुक शेयर किया है।
कन्नड़ फिल्म के जाने माने एक्टर यशआज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। यश के जन्मदिन के खास मौके पर कन्नड़ फिल्म ‘KGF Chapter 2’ के मेकर्स ने नया पोस्टर रिलीज किया है। इस पोस्टर में यश बहुत ही गुस्से में नजर आ रहे हैं। उनके पीछे लिखा है- ‘1986 से रॉकिंग स्टार’। लोगों को यश की फिल्म का यह पोस्टर काफी पसंद आया है, जिसके बाद लोग यश की काफी तारीफ भी कर रहे हैं। केजीएफ 2 के निर्देशक प्रशांत नील ने फिल्म से यश का दमादर लुक शेयर कर उन्हें बर्थडे की शुभकामनाएं दी है। आपको बता दें केजीएफ साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म है। इस फिल्म की कहानी, एक्शन और यश का दमदार अभिनय दर्शकों को खूब पसंद आया था।
रिपोर्ट के मुताबिक, यश फैंस एसोसिएशन नंदी लिंक ग्राउंड, नयंधली, बंगलुरु में अपना 34वां जन्मदिन मनाएंगे। यश 5 हज़ार किलो और 216 फ़ीट का केक काटने वाले है। फैंस को स्टेशन तक पहुंचने के लिए 10 बसेस रखी गई है वह स्टेशन से लाने और छोड़ने के लिए सहायता करेगी।
केजीएफ 2 में यश के अलावा संजय दत्त और रवीना टंडन भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। संजय दत्त इस फिल्म में विलेन की भूमिका निभाएंगे। प्रशांत नील द्वारा निर्देशित यह फिल्म अगले साल अप्रैल में रिलीज होगी।