देशद्रोह के आरोपी JNU छात्र शरजील इमाम को दिल्ली पुलिस ने बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है।
देशद्रोह के आरोपी JNU छात्र शरजील इमाम को बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस और बिहार पुलिस द्वारा की गई संयुक्त कार्रवाई में शरजील को गिरफ्तार किया गया है। अभी शरजील को जहानाबाद के काको थाने में रखा गया है। बताया जा रहा है कि शरजील को काको में उसके रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार किया गया है। शरजील इमाम की गिरफ्तारी के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि किसी को भी ऐसा कुछ नहीं करना चाहिए जो राष्ट्र के हित में न हो। कोर्ट अब इस मामले में फैसला करेगा।
संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान भड़काऊ भाषण देने के आरोपी शरजील इमाम के खिलाफ कई राज्यों में देशद्रोह का मामला दर्ज है। उसकी गिरफ्तारी के लिये मुंबई, पटना और दिल्ली में छापेमारी की थी। बिहार निवासी इमाम की तलाश में अपराध शाखा के पांच दल लगाए गए थे। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के इतिहास अध्ययन केंद्र के शरजील इमाम को जेएनयू के चीफ प्रॉक्टर ने भी तलब किया है। उन्होंने इमाम से तीन फरवरी तक प्रॉक्टोरियल समिति के समक्ष पेश होकर कथित भड़काऊ भाषण पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहा था।
JNU Student Sharjeel Imam has been arrested from Jahanabad,Bihar by Delhi Police. Imam had been booked for sedition by Police. More details awaited. pic.twitter.com/7zFmWFbWIf
— ANI (@ANI) January 28, 2020