नागरिकता कानून को लेकर उत्तर प्रदेश में काफी हिंसक प्रदर्शन देखा जा चूका हैं। आज फिर से एक चुनौतीपूर्ण दिन हैं।
उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए आज चुनौतीभरा दिन है। शुक्रवार होने के चलते आज हर जिले की मस्जिदों में जुमे की नमाज के लिए भीड़ जुटेगी। पिछले शुक्रवार को नमाज के बाद ही तमाम लोग सड़कों पर उतरे थे और प्रदर्शन किया था। जिसमें अराजकतत्वों ने हिंसा फैला दी थी। नतीजा 22 जिलों में हिंसा फैल गई थी। सरकार व प्रशासन उस चूक को दोहराना नहीं चाहता है। अराजकतत्व भीड़ का फायदा उठाकर प्रदेश का माहौल न बिगाड़ पाएं, इससे निपटने के लिए पूरे प्रदेश में प्रशासन और पुलिस अलर्ट है। संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों के साथ पुलिस के अफसर फ्लैग मार्च कर रहे हैं। डीजीपी ओपी सिंह ने कहा- कानून और व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। 21 जिलों में इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है।
संवेदनशील इलाका मीनाक्षी चौक के अलावा तीन अन्य क्षेत्रों में सुरक्षा बलों के साथ पुलिस का जमावड़ा है। मस्जिदों के पास सुरक्षा लगी है। संवेदनशील इलाकों में अधिकारियों के नेतृत्व में फ्लैग मार्च हो रहा है। लखनऊ, मुरादाबाद, अमरोहा, संभल, गाजियाबाद, मेरठ, कानपुर, सीतापुर, शामली, बुलंदशहर, सहारनपुर, फिरोजाबाद और मथुरा समेत 21 जिलों में इंटरनेट बंद हैं। डीजीपी ने कहा- स्थिति के अनुसार इंटरनेट सेवाएं बहाल की जाएंगी।
Internet services suspended in following districts in Uttar Pradesh.
Meerut
Bijnor
Saharanpur
Agra
Sambhal
Ghaziabad
Sitpaur
BulandshahrMore to follow..
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) December 26, 2019