ग्रैमी अवार्ड्स शो में पति निक जोनास के साथ प्रियंका चोपड़ा ग्लैमरस अवतार में नजर आई। उनकी बोल्ड तस्वीरे सोशल मिडीया पर तेजीसे वायरल हो रही है। लोग उनके स्टाइल को पसंद भी कर रहे हैं हालांकि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें उनकी ड्रेस को लेकर काफी ट्रोल कर रहे हैं।
ग्रैमी अवार्ड्स शो में बोलीवुड ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ शामिल हुई। प्रियंका चोपड़ा के ग्लैमरस लुक को देखकर हर किसी की निगाहें उनपर टिकीं नजर आईं। प्रियंका चोपड़ा के इस स्टाइलिश अंदाज ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं। व्हाइट गाउन में प्रियंका चोपड़ा का लुक देखने लायक था। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने पति निक के साथ एक खास पोज वाली एक फोटो साझा करते हुए उन्होंने लिखा, ग्रैमीज 2020। फोटो में प्रियंका ने ऑफ वाइट ग्राउन कैरी किया हुआ है। जो गाउन डीप फ्रंट ओपन गाउन है।
उनका गाउन गर्दन से लेकर नाभि तक खुला हुआ है। इस गाउन में प्रियंका बहुत ही सुंदर लग रही हैं। लोग उनके स्टाइल को पसंद भी कर रहे हैं हालांकि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें उनकी ड्रेस को लेकर काफी ट्रोल कर रहे हैं।
सोशल मीडिया यूजर्स प्रियंका की ड्रेस को देखकर अजीबो-गरीब कमेंट करते हुए डरावना, बेकार, और गंदा ड्रेस कहकर कमेंट कर रहे हैं। वहीँ एक यूजर ने कहा कि शादी के बाद यही होता है। एक और यूजर ने लिखा आपकी ड्रेस अच्छी तो हैं लेकिन आप डरावनी लग रही हैं।