झारखंड विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की जीत पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने खुशी जताई है।
झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-जेएमएम-आरजेडी गठबंधन के हाथों बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है। अब झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) नेता हेमंत सोरेन का मुख्यमंत्री बनना तय माना जा रहा है। सोरेन ने कहा कि जनता ने स्पष्ट जनादेश दिया है, आज जनता की सेवा के लिए संकल्प का दिन है, जनता का आभार व्यक्त करते हैं।
हेमंत सोरेन ने आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और जेएमएम कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। सोरेन ने कहा- इस राज्य के लिए नया अध्याय शुरू होगा। चाहे किसी भी वर्ग समुदाय से हो। किसान, मजदूर, महिला हर एक के लिए काम किया जाएगा। राज्य की 81 सदस्यीय विधानसभा में सरकार गठन के लिए 41 सीटों की जरूरत होती है। कांग्रेस-जेएमएम-आरजेडी गठबंधन 42 सीट पर आगे है। बीजेपी ने दो सीट पर जीत दर्ज की है और 27 सीट पर आगे है।