सरकार गठन को लेकर महाराष्ट्र में BJP और शिवसेना के बीच खींचतान जारी है। भाजपा ने अब तक सरकार बनाने का दावा पेश नहीं किया है, वहीं शिवसेना बार-बार मुख्यमंत्री पद की साझेदारी पर अड़ी है। इसी बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को अपना इस्तीफा सौंपा। इसके बाद उन्हों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की। उन्होंने कहा भाजपा-शिवसेना के गठबंधन को महाराष्ट्र की जनता ने बहुमत दिया। 160 से ज्यादा सीटें गठबंधन को मिलीं। भाजपा को 105 सीटें मिलीं। हमारा स्ट्राइक रेट 70% रहा है। दुर्भाग्य से हमें सीटें मिली है।
सरकार गठन की समयसीमा जैसे-जैसे खत्म होती जा रही है, वैसे ही राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू होने के संकेतों को बल मिलता दिख रहा है। प्रदेश में BJP और शिवसेना के बीच पिछले कई दिनों से टकराव चल रहा है। महाराष्ट्र में अब पार्टिया विधायको के बचाव में जुट गई है।
और देंखे: महाराष्ट्र में कुर्सी की लड़ाई: बीजेपी नेताओं की राज्यपाल से मुलाकात, लिया जा सकता है कोई बड़ा फैसला
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद सरकार गठन को लेकर शिवसेना और BJP में संघर्ष चल रहा है। एक तरफ शिवसेना इस बार महाराष्ट्र में अपना CM मांग रही है और दूसरी तरफ भाजपा इस शर्त को मानने से इन्कार कर रही है।