पुर्तगाल के स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को दुबई में ग्लोब सॉकर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। रोनाल्डो ने लगातार चौथी बार इस अवॉर्ड को अपने नाम किया। इंग्लैंड की लूसी ब्रॉन्ज सर्वश्रेष्ठ महिला फुटबॉलर बनीं।
पुर्तगाल के स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को दुबई में ग्लोब सॉकर अवॉर्ड मिला। रोनाल्डो ने ये अवॉर्ड 9 साल में छठी बार जीता। इसी के साथ रोनाल्डो लगातार चौथी बार ग्लोब सॉकर अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी बन गए है। वहीं, इंग्लैंड की लूसी ब्रॉन्ज सर्वश्रेष्ठ महिला फुटबॉलर बनीं। साल 2019 में बैलन डिओर रैंकिंग में विर्जिल वैन और विजेता लियोनेल मेसी के बाद तीसरे स्थान पर आने वाले रोनाल्डो ने नौ साल में छठी बार यह पुरस्कार जीता है। पुरस्कार जीतने के बाद रोनाल्डो ने अपने परिवार, प्रेमिका, बच्चों, समर्थकों और दुबई को धन्यवाद दिया और आभार जताया।
Honored to received one more time Globe Soccer Award! A very emotional moment for me to share this award with my family ❤️🙏Grateful for all the hospitality, see you soon Dubai!😉 pic.twitter.com/NudtLSXa5F
— Cristiano Ronaldo (@Cristiano) December 29, 2019
क्रिस्टियानो रोनाल्डो के अलावा र्गेन क्लोप को बेस्ट कोच, एलिसन बेकर को बेस्ट गोलकीपर और जोआओ फेलिक्स को रिविलेशन प्लेयर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।