बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल आज भाजपा में शामिल हो गई हैं। वह दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का प्रचार करेंगी।
बैडमिंटन कोर्ट पर शानदार प्रदर्शन के बाद अब बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल राजनीति में कदम रखा है। दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। बैंडमिंटन खिलाड़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में खेलों को बढ़ावा दिया, मैं उनसे प्रेरित हूं। साइना के साथ उनकी बहन चंद्रांशु ने भी भाजपा की सदस्यता ली है। इस दौरान बीजेपी महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि आज गर्व की बात है कि साइना नेहवाल आज बीजेपी में शामिल हो रही हैं।
Delhi: Badminton Player Saina Nehwal joins BJP in the presence of Party's National General Secretary Arun Singh pic.twitter.com/uXPSJmDVcn
— ANI (@ANI) January 29, 2020
साइना नेहवाल दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का प्रचार भी करेंगी। हरियाणा की रहने वाली साइना नेहवाल के चुनाव प्रचार में उतरने से भाजपा को फायदा जरूर होगा। बताया जा रहा है कि वह भाजपा के नए अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होंगी। महिला बैडमिंटन खिलाड़ी खेल की दुनिया की बड़ी हस्ती हैं। वह बीजेपी के लिए बड़ा चेहरा बन सकती हैं। साइना से पहले भी कई खिलाड़ियों ने बीजेपी का दामन थामा है। उनमें पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर, रेसरल योगेश्वर दत्त और बबिता फोगाट जैसे बड़े चेहरे शामिल हैं।