जन्मदिन के मौके पर सलमान खान की बहन अर्पिता ने उन्हें बेहद खास गिफ्ट दिया है। जिसको जानकर भाईजान के फैंस भी खुश हो जाएंगे। जन्मदिन के मौके पर सलमान खान दोबारा मामा बन गए हैं। उनकी बहन अर्पिता ने बेटी को जन्म दिया है।
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे है। सलमान खान के जन्मदिन पर बहन अर्पिता ने उन्हें ख़ास तोहफा दिया है। दरसल सलमान खान आज दूसरी बार मामा बन गए है। उनकी छोटी बहन ने बेटी को जन्म दिया है। अर्पिता और आयुष शर्मा ने अपनी बेटी का नाम आयत शर्मा रखा है। बता दें कि इससे पहले अर्पिता और आयुष के एक बेटा है, जिसका नाम आहिल है। आयुष और अर्पिता ने ये फैसला सोच-समझकर लिया था, क्योंकि वह सलमान खान के बर्थडे के दिन ही अपने बेबी को जन्म देना चाहते थे।
बेटी के जन्म के बाद आयुष शर्मा ने अपनी खुशी ज़ाहिर करते हुए कहा, ‘बेहद खुशी के साथ हम ये बताना चाहते हैं कि हमारे घर बेटी ने जन्म लिया है। इस खास मौके पर हम अपने परिवार, दोस्त और उन सभी का धन्यवाद करना चाहेंगे जिन्होंने हमें हमेशा सपोर्ट किया। साथ ही इतना प्यार देने के लिए हम मीडिया और फैंस का भी शुक्रिया अदा करना चाहेंगे।
गौरतलब है कि अर्पिता अस्पताल में सी-सेक्शन डिलीवरी के जरिए इस बेटी को जन्म दिया और भाईजान के 54वें जन्मदिन को जीवन भर के लिए यादगार बना दिया है। अर्पिता की बात करें तो वो सलमान खान की सहोदर बहन नहीं है, बल्कि सलीम खान की गोद ली हुई बेटी हैं। दिल छू लेने वाली बात ये है कि सलमान का पूरा परिवार उन्हें जान से ज्यादा चाहता है और खासकर सलमान खान के तो वह बेहद करीब हैं।