अजय देवगन की मच अवटेड फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ से अजय देवगन का फर्स्ट लुक रिलीज़ हो गया है। फिल्म के फर्स्ट लुक में अजय देवगन स्क्वॉड्रन लीडर विजय कार्णिक के रूप में नजर आ रहे है।
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन जल्द ही फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में नजर आने वाले है। मेकर्स ने आज फिल्म के सेट से अजय देवगन का फर्स्ट लुक शेयर किया है। जिसमें अजय देवगन शेड्स लगाए भारतीय एयरफोर्स ऑफिसर के रूप में नजर आ रहे हैं। उनके पीछे भारतीय झंडे वाला एयरप्लेन खड़ा नजर आ रहा है। अजय का यह लुक बेहद दमदार है। ये फिल्म में 1971 के भारत – पाकिस्तान युद्ध के दौरान, वायुसेना के पराक्रम और शौर्य की कहानी बताएगी। अजय देवगन फिल्म में विजय कार्णिक की भूमिका में दिखाई देंगे जिन्होंने युद्ध में अहम भूमिका निभाई थी।
फिल्म को टीसीरीज़ के भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं और फिल्म को डायरेक्ट करेंगे अभिषेक दुधैया। इसके अलावा फिल्म में राणा दग्गुबाती, सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त, अम्मी विर्क और प्रणीता सुभाष मुख्य भूमिका में हैं।
अपने खुद के किरदार में अजय देवगन को देखकर विजय कार्णिक भी काफी उत्साहित हैं और उन्हें उम्मीद है कि अजय ही इस किरदार के साथ न्याय कर सकते हैं। ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ इस साल 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।