रणवीर सिंह की फिल्म ’83’ से बलविंदर संधू के रूप में एमी विर्क का फर्स्ट लुक रिलीज़ हो चूका है। एमी का बलविंदर के रूप में लुक देखने लायक है।
रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म 83 से एक और खिलाड़ी का लुक सामने आ चुका है। बलविंदर सिंह संधू का किरदार फिल्म 83 में पंजाबी एक्टर एमी विर्क निभा रहे हैं। एमी का बलविंदर के रूप में लुक देखने लायक है। रणवीर सिंह ने एमी के लुक को शेयर करते हुए लिखा, ‘ये स्विंग वाले सरदारजी हैं। पेश है बलविंदर सिंह संधू के रूप में एमी विर्क!!! ध्यान दें कि ये मेरे लिए बहुत स्पेशल है क्योंकि हमारा दिल दा राजा अमरिंदर हमारे प्यारे कोच संधू सर का किरदार निभा रहा है, जिनकी वजह से हम सभी बेहतर क्रिकेटर बने। वर्ल्ड कप के विजेता से इस फिल्म के लिए ट्रेनिंग लेना सही में सौभाग्य की बात है। #LoveYouSandhuSir।
रणवीर सिंह फिल्म में कपिल देव की भूमिका में, सुनील गावस्कर के रूप में ताहिर राज भसीन, मोहिंदर अमरनाथ के रूप में साकिब सलीम, संदीप पाटिल के रूप में चिराग पाटिल, जबकि दीपिका पादुकोण फ़िल्म में रोमी यानी कपिल देव की पत्नी की भूमिका में एक कैमियो अवतार में नजर आएंगी।
रणवीर सिंह की फिल्म में कपिल देव की भूमिका में, सुनील गावस्कर के रूप में ताहिर राज भसीन, मोहिंदर अमरनाथ के रूप में साकिब सलीम, संदीप पाटिल के रूप में चिराग पाटिल, जबकि दीपिका पादुकोण फ़िल्म में रोमी यानी कपिल देव की पत्नी की भूमिका में एक कैमियो अवतार में नजर आएंगी।