महाराष्ट्र से आने वाले यात्रियों को अब RT-PCR टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी
देश के अन्य राज्यों की तरह गुजरात भी कोरोना वायरस की दूसरी लहर की चपेट में है। यहां मरीज बढ़ने की एक बड़ी वजह महाराष्ट्र से लौट रहे लोगों को माना जा रहा है। सूरत में पिछले 24 घंटे के अंदर ऐसे 130 लोग पॉजिटिव आए हैं, जो महाराष्ट्र से लौटे हैं। अब इनके संपर्क में आने वालों की तलाश की जा रही है।
यह खबर भी देखे…अमेरिकन मॉडल Jilissa ने बिकिनी में फोटो शेयर कर मचाया तहलका, बोल्डनेस देख छूट जाएंगा पसीना
शुक्रवार को सूरत के पलसाणा चेकपोस्ट पर महाराष्ट्र से एक बस सूरत पहुंची। इस बस में सवार सभी यात्रियों की कोरोना जांच की गई। इनमें से 52 यात्रियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। कोरोना गाइडलाइन के बावजूद बस में क्षमता से ज्यादा सवारियां थीं। इस मामले में बस चालक के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।
इस तरह के केस सामने आने के बाद गुजरात सरकार अब सख्त हो गई है। महाराष्ट्र से आने वाले यात्रियों को अब RT-PCR टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। रिपोर्ट दिखाने के बाद ही उन्हें गुजरात में एंट्री मिल सकेगी। इसके अलावा यात्रियों की हेल्थ स्क्रीनिंग भी की जा रही है। इस संदर्भ में स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग सिस्टम (SOP) घोषित कर दिया गया है। अब यात्रियों को हवाई, रेल या सड़क के रास्ते गुजरात आने से पहले इसे फॉलो करना जरूरी कर दिया गया है।
महाराष्ट्र में जारी मिनी लॉकडाउन के आगे सख्त लॉकडाउन में बदलने के डर से वहां रहने वाले गुजराती काफी संख्या में वापस लौट रहे हैं। ट्रेनों की संख्या कम होने की वजह से ज्यादातर लोग बसों से गुजरात पहुंच रहे हैं। सूरत में महाराष्ट्र से रोज 80 से 100 बसें आती-जाती हैं, ऐसे में महाराष्ट्र से लौटने वालों की सबसे ज्यादा तादाद भी यहीं है।